एक्सप्लोरर

टेबल टेनिस चैंपियन, दो बार सांसद, राज्यपाल... जानें कौन हैं उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन

एनडीए ने संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद रविवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपनी मंजूरी दी.

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर रविवार (17 अगस्त, 2025) को भाजपा नीत एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया है. भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद यह नाम सामने आया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपनी मंजूरी दी.

सीपी राधाकृष्णन (चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन) ने 31 जुलाई, 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद को ग्रहण किया था. महाराष्ट्र राजभवन की वेबसाइट के अनुसार, महाराष्ट्र से पहले सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवा दी थी. साल 2023 में झारखंड के राज्यपाल नियुक्त होने के पहले चार महीनों के भीतर, सीपी राधाकृष्णन ने राज्य के सभी 24 जिलों की यात्रा की और नागरिकों और जिला अधिकारियों के साथ बातचीत की.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दे चुके हैं सेवा

झारखंड के राज्यपाल बनने से पहले, उन्होंने 2004 से 2007 तक तमिलनाडु में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम किया. तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के रूप अपनी सेवा के दौरान 2004 से 2007 के बीच, सीपी राधाकृष्णन ने 19,000 किलोमीटर की 'रथ यात्रा' की थी, जो 93 दिनों तक चली.

भारतीय नदियों को जोड़ने, आतंकवाद के उन्मूलन, समान नागरिक संहिता लागू करने, अस्पृश्यता निवारण और नशीले पदार्थों के खतरे से निपटने जैसी अपनी मांगों को लेकर यह यात्रा आयोजित की गई थी. साथ ही कई मुद्दों पर उन्होंने दो और पदयात्राओं का नेतृत्व किया था. श्री राधाकृष्णन तमिलनाडु की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में एक सम्मानित नाम हैं. 

RSS के साथ भी जुड़े सीपी राधाकृष्णन

1996 में, सीपी राधाकृष्णन को तमिलनाडु भाजपा का सचिव नियुक्त किया गया था. 1998 में वे पहली बार कोयंबटूर से लोकसभा के लिए चुने गए. 1999 में उन्हें दोबारा लोकसभा के लिए चुना गया. तमिलनाडु के तिरुप्पुर में जन्मे महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है. जानकारी के मुताबिक, वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य रहे हैं और 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे. 

राजनीति के अलावा खेल जगत में भी कमाल

वेबसाइट के अनुसार, अपने राजनीतिक सफर के अलावा सीपी राधाकृष्णन ने खेल जगत में भी नाम दर्ज किया है. राधाकृष्णन टेबल टेनिस में कॉलेज चैंपियन और लंबी दूरी के धावक भी थे. उन्हें क्रिकेट और वॉलीबॉल का भी शौक है. सीपी राधाकृष्णन स्टॉक एक्सचेंज घोटाले की जांच करने वाली संसदीय विशेष समिति के सदस्य भी रह चुके हैं.

बता दें कि पार्टी उम्मीवार की अटकलों के बीच चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होंगे. चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है और दस्तावेजों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- CEC ज्ञानेश कुमार के किस बयान पर भड़क गई कांग्रेस? पवन खेड़ा ने पूछा- 'कोर्ट में हलफनामा देंगे क्या'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget